फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फफूंद लगे घेवर की शिकायत पर छापा

Thu, 10 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। फतेहपुर स्थित प्रसिद्ध ब्यास मिष्ठान भंडार में खराब मिठाई बेचने की शिकायत पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर सैंपल लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दुकान से खरीदे गए घेवर में फफूंद लगी हुई थी, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल की अगुवाई में टीम देवी मंदिर रोड स्थित दुकान पर पहुंची और घेवर, फिरनी तथा दूध के सैंपल लिए। संवाद

गौरतलब है कि ब्यास मिष्ठान भंडार स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि जिलेभर में अपनी फिरनी और घेवर के लिए जाना जाता है। दुकान पर बड़ी संख्या में कारीगर काम करते हैं और मिठाइयों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने सोमवार को दुकान से घेवर खरीदा था। मंगलवार को जब उन्होंने मिठाई खानी चाही तो उसमें फफूंद लगी मिली। इस पर उन्होंने दुकानदार से शिकायत की, आरोप है कि दुकानदार ने नकार दिया।
विज्ञापन


शिकायत रंजिशन है। दुकान पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और मिठाइयां तय मानकों के अनुसार तैयार की जाती हैं। -मोहित ब्यास, दुकान संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें