फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रघुवीर बने अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान

Tue, 25 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को अतिरिक्त अनाज मंडी की एसोसिएशन के प्रधान पद पर दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला हुआ। इसमें पूर्व प्रधान रहे रघुवीर सिंह मलिक महज दो वोट से जीत गए। उन्होंने जगदीश राय सिंगला को पराजित किया।

रघुवीर सिंह मलिक को जहां 78 वोट मिले वहीं प्रतिद्वंद्वी जगदीश राय सिंगला को 76 वोट से संतोष करना पड़ा।

गौरतलब है कि शहर की नई अनाज मंडी की एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव होने के चार दिन बाद यह चुनाव हुआ।

अतिरिक्त अनाज मंडी की एसोसिएशन के कुल 154 आढ़तियों की वोट हैं। इस दौरान सभी आढ़तियों ने अपने वोट का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त अनाज मंडी में बनाए गए किसान भवन में मतदान करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान चुने जाने के बाद रघुवीर सिंह मलिक ने कहा कि इस समय अतिरिक्त अनाज मंडी में आढ़तियों के समक्ष काफी समस्याएं हैं। इन समस्याओं का पिछले लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है। उनका प्रयास रहेगा कि वे इन सभी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवा पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें