फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू में झगड़ा, घनघनाया पुलिस का 112 नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई डायल 112 नंबर सेवा के सामने आए दिन निराले मामले आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में कलायत में रविवार सुबह एक सास-बहू का घर में झगड़ा हो गया। घर में हुए विवाद पर इन्होंने 112 नंबर पर संपर्क किया। घर की पहचान के लिए लैंड मार्क के रूप में संपर्क करने वालों ने वार्ड 5 की महिला पार्षद सुनीता धीमान के आवास का पता दिया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और सास-बहू को समझाकर विवाद को निपटा दिया। संबंधित मकान की तलाश में वार्ड 5 महिला पार्षद सुनीता धीमान और उनके परिवार ने पुलिस का सहयोग किया। अचानक आवासीय क्षेत्र में पुलिस की गतिशीलता से लोगों चौंक गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिरकार पुलिस ने अचानक दस्तक क्यों दी है। बाद में पता चला कि सास-बहू के झगड़े के कारण पुलिस आवासीय क्षेत्र में पहुंची। इसी तरह बरसात के कारण हुए जल भराव और अन्य मामलों को लेकर 112 नंबर गाड़ी के पास सूचनाएं आती हैं। गाड़ी निर्धारित स्थल पर पहुंचती है। जबकि पूर्व में समस्याओं को लेकर लोगों को पुलिस स्टेशन या अन्य अधिकारियों के द्वार खटखटाने पड़ते थे।
विज्ञापन

कलायत थाना के पुलिस अधिकारियों के अनुसार डायल 112 सेवा लोगों के लिए सहायक साबित हो रही है। पुलिस की टीम त्वरित तौर से मौका स्थल पर पहुंच रही है। उन्होंने लोगों से तथ्य आधारित सूचनाएं प्रेषित करने की अपील की है। ताकि प्रभावी ढंग से इस सेवा का लाभ लोगों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें