फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्यौदा–तितरम मार्ग बदहाल, गड्ढों की भरमार

Sun, 04 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसान। प्यौदा से तितरम तक जाने वाली सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। हिसार–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से जुड़ी यह अहम सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही। तितरम की तरफ सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं और हादसों की आशंका बनी रहती है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। खराब सड़क के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है, और कई बार दुर्घटनाओं की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन


कोहरा में खतरा ः सर्दियों के मौसम में यह सड़क और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है। कोहरा के समय दृश्यता कम हो जाती है और वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे गड्ढों में गिरने और अनियंत्रित होने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल इस मार्ग की मरम्मत करनी चाहिए, अन्यथा दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताई नाराजगी ः तितरम गांव के ग्रामीण केरा सिंह ने कहा कि जब यह सड़क नेशनल हाईवे से जुड़ी हुई है, तो इसकी सुध क्यों नहीं ली जा रही? संबंधित विभाग तुरंत निरीक्षण कर इसका स्थायी समाधान करे। वहीं, ग्रामीण जगदीश ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे अब तक कागजों तक ही सीमित हैं। अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो मजबूरन ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें