फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे से जुड़ने वाली प्यौदा-तितरम सड़क बदहाल

विज्ञापन
गांव प्यौदा और तितरम को जोड़ने वाली बदहाल सड़क संवाद
विज्ञापन
कैथल। गांव प्यौदा और तितरम को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। सड़क की सतह कई स्थानों से उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दोनों गांवों के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजबीर और बनेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई बार वाहन फिसलने और संतुलन बिगड़ने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। तितरम की ओर सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जगह-जगह से उखड़ी सड़क के कारण कार, ऑटो और अन्य वाहनों के पुर्जे जल्दी खराब हो रहे हैं। इससे न केवल लोगों का समय खराब हो रहा है बल्कि ईंधन की खपत भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का जल्द सर्वे कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
ग्रामीण केरा सिंह ने बताया कि यह सड़क सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती है, इसलिए इसकी उपयोगिता काफी अधिक है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से लंबे समय से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदीश ने कहा कि चुनाव के दौरान सड़क को बेहतर बनाने के कई आश्वासन दिए गए थे लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

गांव प्यौदा और तितरम को जोड़ने वाली बदहाल सड़क संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें