फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की राह पर चल रहा है पूंडरी : विधायक

Wed, 02 Jul 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी हलके के विभिन्न गांवों में मंगलवार को 60 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने फतेहपुर में 40 फीट गली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूंडरी अब विकास की राह पर कदम बढ़ा चुका है और इसे नंबर वन बनाकर ही दम लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां जो भी काम हो, चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी आयु कम से कम पांच से दस साल तक बनी रहनी चाहिए। सपना है कि जिस तरह उनके गांव जांबा को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं, उसी तरह पूंडरी को भी पूरी तरह आधुनिक बनाकर ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि लोग इसे देखने आएं।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में हलके की हर समस्या का समाधान कर इसे नंबर वन बनाने का संकल्प भी दोहराया। मुंदड़ी नहर से बस्तली झाल तक 23 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण शुरू करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


अनाज मंडी में संचालित सरकारी कैंटीन के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। फतेहपुर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सात करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है। वहीं, 50 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 68 लाख रुपये की निविदा सूचना जारी कर दी गई है। इस मौके पर गांव फतेहपुर के सरपंच सोहनलाल वर्मा, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य निधि मोहन, प्रमोद पुंडीर, सचिन तंवर, डॉ. बलविंद्र, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें