फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को खत्म करने के लिए जनभागीदारी जरूरी : डीसी

Sat, 23 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त प्रीति ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। अधिकारियों के साथ-साथ सभी शिक्षण संस्थान और आमजन मिलकर इस दिशा में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों व सेवन करने वालों की जानकारी साझा करें और विशेष रूप से कॉलेजों में पढ़ने वाले 18 से 28 वर्ष के युवाओं पर निगरानी रखें। डीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और अवैध विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग व जिला ड्रग कंट्रोलर को मेडिकल स्टोरों पर सख्त निगरानी रखने और बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स व नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के शरीर बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक है। इससे निपटने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल और मजबूत किया जाए। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सिंचाई विभाग को नहरों के किनारे उगने वाली भांग की नियमित कटाई करने को कहा गया। इसी प्रकार सभी विभागाध्यक्ष अपने परिसरों की जांच कर भांग के पौधे नष्ट करें। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को गांवों में जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी आस्था मोदी ने भी नशे की रोकथाम और नशा करने वालों को मुख्यधारा में लाने के लिए कई सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के भाषण प्रभावी और प्रेरक होने चाहिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीडीपीओ रितु लाठर, जेल अधीक्षक अशोक कुमार, आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें