फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीमारियां की रोकथाम को जनजागरण अभियान

Sat, 06 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। बाकल गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश सिवाच पाई के मार्गदर्शन में बारिश के मौसम के मद्देनजर मच्छर जनित व जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जनजागरण अभियान चलाया है।

इसमें तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों जैसे उल्टी, दस्त, पीलिया, हैजा आदि के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उक्त बीमारियों के लक्षण, बचाव व रोकथाम बारे जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी श्रवण करोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का एकमात्र उद्देश्य लोगों को जागरूक करते हुए उनके स्वास्थ्य व जान की रक्षा करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत रहता है।

इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर ग्राम बाकल के सरपंच नरेंद्र कुमार के साथ व सहयोग से समय-समय पर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए फॉगिंग करवाता रहता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के सरकारी स्कूलों की भी नियमित अंतराल पर विजिट करते हुए प्रधानाचार्य व अध्यापकों के साथ व सहयोग बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता व साफ सफाई बारे विचार विमर्श करते हुए आवश्यक सुधारों बारे अपील की जा रही है।
विज्ञापन


आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए निरंतर जन स्वास्थ्य विभाग के बूस्टिंग स्टेशन पर जाकर पानी में क्लोरिनेशन की जांच की जा रही है और पानी के नमूने निरंतर प्रयोगशाला में भेजे जा रहें है। इस अवसर पर टीम में मुख्य रूप से सीमा रानी एमपीएचडब्ल्यू, संगीता रानी, ओमपति देवी, रेणु बाला व रीटा देवी मौजूद रही। स्कूल प्रिंसिपल ज्ञान चंद व सभी अध्यापकों का सहयोग हमेशा की तरह काबिले तारीफ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें