फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वोत्तम माता का पुरस्कार रिंकी को

Sat, 06 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सुपरवाइजर अंजली ने शिरकत की। उन्होंने खंड स्तरीय शिविर के सभी सर्किल से आई माताओं के साक्षात्कार लिए। इनमें सीवन की रिंकी को सर्वोत्तम माता चुना गया। शरणजीत द्वितीय और पूजा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

अंजली ने बताया कि विभाग की ओर से हर वर्ष सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके तहत प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली माता को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले सर्कल स्तर पर महिलाओं का चयन किया जाता है और उसके पश्चात खंड स्तर पर उनमें से सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में महिलाओं की ओर से बच्चों के रखरखाव, खान-पान, स्वस्थ रहने के तौर तरीकों को ध्यान में रखकर उनका चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया। रिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शरणजीत सीवन ने दूसरा व पूजा डोहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मीना, मधु, सरोज, कुसुम, ऊषा, पुष्पा, सुनीता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें