फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिमला गांव में नाराज ग्रामीणों का धरना जारी

Mon, 28 Aug 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। एलएलबी छात्र संजय की हत्या के मामले में नाराज ग्रामीणों का सोमवार को धरना जारी रहा। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को दिए गए समय की सीमा खत्म होने पर नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगाने की तैयारी की लेकिन मौके पर पहुंचे डीएसपी ने उन्हें समझाया। साथ ही बाकी के बचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो वह फिलहाल मान गए।
गौरतलब है कि हत्या से नाराज शिमला गांव के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की धमकी के साथ धरने पर बैठ गए थे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी थी। सोमवार सायंकाल में मौके पर पहुंचे डीएसपी ने ग्रामीणों से संवाद कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बची दो महिलाओं को 120बी में शामिल करते हुए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व नोटिस के महिलाओं को उठाया नहीं जा सकता है। डीएसपी के संवाद पर ग्रामीणों ने अपनी असहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रधान जिले सिंह ने कहा कि पहले तो पुलिस ने अपराधियों की संख्या तीन से पांच की अब पांच से फिर तीन की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों महिलाओं के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज हो। डीएसपी ने ग्रामीणों को सहयोग दिए जाने की बात कही पर ग्रामीण पूरी तरह से असहमत नजर आए। जिले सिंह ने कहा कि जो समय पुलिस ने मांगा था उस समय में पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी। । अब बनाई गई कमेटी कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। आंदोलन कमेटी मंगलवार को किए जाने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा बनाने पर लगी थी। धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश व जजपा नेता सतविंद्र राणा भी पहुंचे। दोनों ही नेताओं ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें