फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर नप के मुख्य गेट को किया ब्लॉक, एक बजे तक बंद रहे सभी कार्यालय

विज्ञापन
protest - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा काम पर नहीं लिए जाने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को कर्मचारियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नगर परिषद भवन को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। जिससे दोपहर बारह बजे तक सभी विभागों में ताले लगे रहे। दोपहर बाद करीब 1 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और नगर परिषद भवन के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे कर्मचारियों को समझौते की जानकारी दी। तब जाकर कर्मचारियों ने कार्यालयों के ताले खोले।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बुधवार को नगर परिषद के मुख्यद्वार पर धरने पर बैठ गए। भवन में प्रवेश करने के सभी मार्गों को ब्लॉक कर जमकर नारेबाजी की। जिससे नगर परिषद भवन में ईओ, चेयरपर्सन, एक्सईएन, जेई सहित तमाम कार्यालयों पर दोपहर एक बजे तक ताले लटके रहे। करीब एक बजे कर्मचारी संघ के प्रधान शिव कुमार व अन्य वहां पहुंचे और समझौते की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत करने के बाद निर्णय लिया गया कि 140 सफाई व 18 फायर कर्मचारियों में सरकार की नीति अनुसार विभागीय रोल पर किए जाएंगे, उनका मेडिकल करवाने के लिए पत्र जारी किया जाएगा और डोर टू डोर ठेके पर काम करने वाले 98 कर्मचारियों को काम पर लेने के लिए दोनो एजेंसी को निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वो नगरपरिषद प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे और कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासन के साथ परस्पर वार्ता के हर मुद्दे का समाधान करेंगे। सरकार के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जाएगी। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाकर उनकी मांगें माने जाने की बात कही है। इसके बाद कर्मचारी संघ ने धरना समाप्ति का ऐलान कर दिया। करीब 1 बजे सभी कार्यालयों के ताले खोले गए। इसके बाद वहां लोगों को राहत की सांस ली। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार, जगदीप कुमार, विक्की, राजेंद्र टांक, अमित कुमार, रामदवे, राजेश कुमार, जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ जरनैल सिंह, ओमपाल भाल, राजेंद्र सिंह, महेंद्रो देवी व सरोज भी मौजूद रही।
आधार कार्ड के लिए भटकते रहे लोग: नगर परिषद भवन के अंदर तालाबंदी के चलते आधार कार्ड का काम भी प्रभावित रहा। यहां हर रोज भारी संख्या में लोग आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने व अन्य कार्यों के लिए आते हैं। लेकिन दोपहर एक बजे तक वहां ताला लगा रहा और लोग चक्कर काटते रहे। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए आए लोग भी धरना प्रदर्शन और नप गेट पर लगे ताले को लटकता देखकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें