फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करो ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में एकत्रित हुई। इसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी जिला सचिव कमला दयौरा ने की। उन्होंने मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी वर्करों को जागरूक किया और धरना स्थल पर ही सरकार विरोधी नारे लगाए। उसके बाद पीओ उषा मुहाल को समस्याओं से अवगत करवाया। पीओ से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर एडीसी को ज्ञापन दिया और पिहोवा चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे और राज्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री के निवास पर इससे पहले तीन बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन एक बार भी उनकी ओर से वर्करों के लिए संतोषजनक जवाब नहीं आया है। कमला दयौरा ने कहा कि यूनियन के साथियों की मीटिंग कैथल एडीसी के साथ हुई थी तथा एडीसी ने इनकी मांगों को पूरा करने का कोई आश्वासन नहीं दिया। बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को जो ज्ञापन सौंपा था, उस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 महीने से मानदेय नहीं दिया गया है, 3 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी नहीं दिया है। आंगनबाड़ी यूनियन की राज्य सचिव व जिला कैथल की प्रधान कमला दयौरा ने कहा कि हम अपने मेहनताने के लिए संघर्षरत हैं। हम शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करना जारी रखेंगे व कल से बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के निवास पर लगातार धरना देंगी। जन संघर्ष मंच हरियाणा की जिला उप प्रधान ऊषा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सुनीता, सुशीला, मंजीत, इंद्रो, मधुबाला, हेमलता, सरोज, पूनम, डिम्पल, दयावंती व कृष्णा मौजूद थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें