फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टवांटेड अपराधी अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक मोस्टवांटेड अपराधी को 315 बोर के पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कातिलाना हमला करने के करीब एक वर्ष 8 माह पुराने मामले में न्यायालय द्वारा उद्धघोषित अपराधी करार दिया जा चुका है। जबकि आरोपी कसान निवासी एक व्यक्ति की कुरुक्षेत्र में हत्या करने व कलायत में ठेका शराब के बाहर हवाई फायर करने के मामले में भी वांछित था। आरोपी नौ सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार, एचसी रणदीप, एचसी राजेश कुमार व सिपाही संदीप कुमार की टीम बस अड्डा मटौर पर मौजूद थी। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर लोधर रोड मटौर पर पैदल जा रहे अंकित उर्फ बांदर निवासी मटौर को काबू किया गया। उसके कब्जे से जांच के दौरान 315 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि कलायत निवासी नवीन के ब्यान पर दर्ज मामले अनुसार 18 जनवरी 2019 की शाम गांव के ही दोस्त अशोक व सतबीर उर्फ सोनू के साथ गाड़ी से कैथल जा रहे थे। खरक पांडवा से सजुमा रोड पर रजबाहा पुल के पास बाइक सवार युवकों ने उनसे मारपीट की। आरोपियों द्वारा चलाई गई एक गोली सतबीर उर्फ सोनू के पेट में लगी। उक्त मामले में कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है, लेकिन आरोपी अंकित अभी तक काबू नहीं आ सका था। इसके अतिरिक्त 18 अगस्त की शाम शराब ठेका कलायत के आगे बाइक पर सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई हवाई फायरिंग मामले में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी। एसपी ने बताया कि 9 अगस्त 2019 को कुरुक्षेत्र में गांव कसान निवासी राकेश की हत्या करने के मामले में भी आरोपी की कुरुक्षेत्र पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें