राष्ट्रीय सद्भावना मंच के बैनर तले कैथल के धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में जागरूकता सभा की व लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। ये जानकारी प्रो. प्रेमचंद मित्तल ने दी। रोशन सैनी ने देशभक्ति के गीतों से लोगों को बांध दिया। इसके बाद सभी लोग पिहोवा चौक से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे और वहां पर जाकर इस मार्च का समापन किया गया
इस अवसर पर प्रोफेसर बीबी भारद्वाज ने कहा कि इस कानून का भारत में रह रहे किसी भी धर्म के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा यह कानून सिर्फ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो शरणार्थी आएंगे उनको नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ताकि उनके अधिकारों का हनन न हो। इसका किसी भी धर्म पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं है। विधायक लीलाराम ने कहा विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह करके देश में दंगे भड़काना चाहती हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की और इस कानून के बारे में पूर्ण जानकारी लेने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में राजेश सर्राफ, प्रीतम सिंह, संजय चौधरी, कमल कुमार, चंद्रभान मित्तल, शिवदान सिंह, दिनेश रहेजा, राकेश गर्ग, श्याम, मनोज, मुकेश जैन, रोशन सैनी, सुरेंद्र कुमार, सुरेश बजरंगी, अश्विनी अग्रवाल, अनिल आहूजा गुल्तान नैना, अशोक, वीरभान, नरेश मित्तल, सुशील चौधरी, प्रदीप भट्ट, अशोक कुमार, भवेश गुलाटी, हर्ष बजरंगी, अशोक गुर्जर, विधायक लीलाराम, तुषार ढांडा, संजय भारद्वाज, सुरेश नौच, पालाराम सैनी, अरुण सर्राफ, कृष्ण शर्मा पिलनी, काला रबारी, अशोक भारती, सुरेंद्र बिट्टू, मोहित राठी उपस्थित रहे।