सरकार द्वारा तीसरी बार राइस मिलों की पीवी का दौरा दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे चरण में गुहला-चीका में दो मिलों की पीवी की गई।
निरीक्षण टीम के सदस्य नपा सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि आज मां दुर्गा फूड्स राइस मिल व श्री देवराज फूड्स का निरीक्षण किया गया। टीम का नेतृत्व एक्सईन एमएस राणा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मिलों का रिकार्ड सही पाया गया। धान के कट्टे व चावल के स्टॉक में रिकार्ड पूर पाया गया। राइस मिल एसोसिएशन हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष हंसराज सिंगला ने कहा कि मिलर्स नेक नीयत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी बार पीवी करवार लें रिकार्ड हर बार सही मिलेगा। सिंगला ने कहा कि राइस मिल मालिकों को पीवी करवाने के नाम पर मिल मालिकों को परेशान न किया जाए।