मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी। विज्ञप्ति
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी, रजिस्ट्रेशन नंबर-292 की सभी सब यूनिटों का धरना प्रदर्शन यूनिट पूंडरी के आह्वान पर वीरवार को डिविजन परिसर पूंडरी में 28वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जेई सुनील व जेई नरेश के तबादलों के विरोध में कार्य निलंबित कर धरने पर बैठ गए।
धरने की अध्यक्षता यूनिट पूंडरी के अध्यक्ष विजय कुमार ने की जबकि मंच संचालन प्रधान सब यूनिट नंबर-01 प्रवीण बत्तान ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से विभागीय नियमों के खिलाफ गलत कार्यों का दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। विजय कुमार ने कहा कि विधायक पूंडरी व निगम प्रशासन अपनी हठधर्मिता और तानाशाही रवैये पर अड़ा हुआ है जिससे पूंडरी यूनियन के कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनिट प्रधान पूंडरी जितेंद्र वाकल ने बताया कि 14 अक्तूबर को कैथल यूनिट, गुहला यूनिट और पूंडरी यूनिट की बैठक कैथल सर्कल सचिव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अक्तूबर से कैथल यूनिट और गुहला यूनिट भी पूंडरी के कर्मचारियों के समर्थन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्य निलंबित कर धरने में शामिल होंगी। धरने में केंद्रीय परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी सतबीर सिंह, यूनिट सचिव राममेहर जेई, जिला कैशियर महासंघ कैथल कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी। विज्ञप्ति