गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट गुहला की बैठक वीरवार को 33 केवी चीका में हुई। यह बैठक अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के बिजली के निजीकरण के विरोध में रखी।
बैठक की अध्यक्षता गुहला यूनिट प्रधान संदीप कुमार व मंच का संचालन यूनिट सचिव राकेश कुमार ने किया।
बैठक में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव अभिषेक शर्मा, सीसी मेंबर बलजिंदर सीड़ा, सब यूनिट चीका के प्रधान धर्मबीर सीड़ा, सचिव अनुज कुमार गुहला सब यूनिट के प्रधान सुदर्शन कुमार उनकी कार्यकारिणी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राज्य सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जो निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उससे कर्मचारियों
में रोष है। इस अवसर पर संदीप सीड़ा, सुरेंद्र सैनी, सचिन शर्मा, भास्कर, मनी राम, चांद राम, साहिल कुमार,
सतीश बुरा, कर्मबीर रंगा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद