राजौंद। नगर में कोई भी पार्क न होने से लोगों को सैर करने में बड़ी मुश्किलें होती हैं। सैर करना चाहे तो उन्हें मुख्य मार्ग पर जाना पड़ता है। इससे कई बार हादसे होने का भय बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने नगर में पार्क बनाने की कई बार मांग रखी है, लेकिन इस ओर प्रशासन व सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। हालांकि सेहत को दुरुस्त रखना है तो सुबह-शाम सैर व योग इत्यादि के लिए पार्क का होना जरूरी माना जाता है।
स्थानीय लोगों में रामकुमार पवन कुमार जयकिशन रामबाबू जयदेव विशाल ने बताया कि कहने को तो यहां नगरपालिका बनाई गई है लेकिन पार्क बनाने के लिए आज तक भी सरकार व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए। इससे लोगों को सड़कों पर सुबह सैर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
लोगों के मुताबिक, बताया कि वैसे तो स्कूल का ग्राउंड भी है लेकिन वहां बहुत संख्या में बच्चे प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। जहां सैर व योग संभव नहीं है। ऐसे में लोगों ने कहा कि पार्क का निर्माण कराया जाए जिससे लोग सुबह शाम सैर के साथ योग भी आसानी से कर सकें। संवाद