फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधूरे कार्य जल्द पूरे करने का वादा

Tue, 29 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्योड़क स्थित गुलाबा-बीरबल पट्टी चौपाल में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर, फूल-मालाएं भेंट कर अभिनंदन किया।

चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अशोक गुर्जर ने आश्वासन दिया कि चौपाल से जुड़े रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से इस ऐतिहासिक चौपाल को आधुनिक और भव्य स्वरूप देने का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौपाल न केवल ग्रामीणों की एकता का केंद्र है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।

सरकार की मंशा है कि ऐसे ग्रामीण ढांचों को सुदृढ़ कर हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं। इस अवसर पर कैथल गुर्जर सभा के प्रधान सुरेश तँवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, राजपाल तँवर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, पूर्व चेयरमैन अनिल तँवर, वीरेंद्र तँवर, सेठपाल क्योड़क, आदित्य भारद्वाज, अजीत चहल, प्रीतम कोलेखां, सिल्ला क्योड़क, हरपाल तँवर सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने गाँव के सामूहिक विकास, आपसी सौहार्द और एकजुटता को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने अशोक गुर्जर का आभार जताया और उनके नेतृत्व में गाँव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्नेह, सहयोग और उत्साह से भरा यह आयोजन ग्रामीण स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें