फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रो.गौरव मित्तल ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 01 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला चीका। ताऊ देवीलाल स्पोट्र्रर्स कंपलेक्स पंचकूला में करवाई गई छठी पैरा लोन बोलिंग नेशनल चैंपियनशिप में राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक गौरव मित्तल ने दृष्टिबाधित कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रो. गौरव कुमार मित्तल ने यह खेल पिछले छह महीने से शुरू किया था। इसी के दौरान प्रो. गौरव कुमार मित्तल राज्य स्तर पर भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकें हैं। प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव व स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए प्रो. गौरव मित्तल को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य यादव ने बताया कि प्रो. गौरव मित्तल बहुत होनहार व मेहनती प्राध्यापक है और हर काम को बेहतर करते हैं। उनकी लगन उन्हें खेलों में भी आगे बढ़ते रहने में मदद करती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें