संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक में चल रही जूनियर, सबजूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी के ट्रॉयल में सोमवार को विभिन्न मुकाबले हुए। इनमें म्हारे जिले की खिलाड़ी जन्नत और रणदीप ने अपना-अपना मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
अंडर-17 आयु वर्ग की जिले की खिलाड़ी जन्नत ने अपने 52-54 किलोभार वर्ग में दिल्ली की वंशिका के साथ मुकाबला दिया। जन्नत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से पराजित कर दिया। दो अप्रैल को अब जन्नत का सेमीफाइनल में मुकाबला उत्तराखंड की खिलाड़ी के साथ होगा।
इसी प्रकार अंडर-15 आयु वर्ग का सबजूनियर खिलाड़ी रणदीप का भी पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाड़ी के साथ हुआ। रणदीप ने 33-35 किलोभार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी दिल्ली के खिलाड़ी को 5-0 से मात दी। बुधवार को उसका भी सेमीफाइनल मुकाबला तमिलनाडु के खिलाड़ी के
साथ होगा। यह जानकारी कोच अमरजीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ये ट्रॉयल आगामी 17 अप्रैल से 3 मई तक जॉर्डन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए खिलाडिय़ों का चयन करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें देशभर से आये प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कैथल से चयनित खिलाडिय़ों में चिरागदीप 80 प्ल्स भार वर्ग, रणदीप 33-35 किलोभार वर्ग और वंशिका 61-64 किलोभार वर्ग में शामिल हैं।
इनके मुकाबले अभी होने बाकी हैं। वहीं कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, विक्रम ढुल, राजेश कुमार और प्रशांत राय ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।