फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Sat, 22 Feb 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में राजौंद ब्रह्माकुमारी आश्रम से शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ एसएचओ इंस्पेक्टर राजकुमार व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा की अगुवाई ब्रह्मकुमारी बहनों ने की। शोभायात्रा में महिलाओं ने भागीदारी की।

यात्रा के दौरान सुंदर झांकियों का आयोजन भी किया गया। यात्रा में राजौंद के अलावा राहड़ा सेवा केंद्र, असंध,जयसिंहपुरा सहित आसपास से कई सेवा केंद्रों के भाई बहनों ने भाग लिया। राजौंद मार्केट के भाई बहनों ने यात्रा का फूलों से स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य बाजार, जींद मोड, मंडवाल रोड पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी उषा दीदी ने नशे से दूर रहने तथा विकारों को अपने जीवन से खत्म कर परमपिता परमात्मा के साथ जुड़ने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान बहनों ने नारों से पूरे नगर में शिव संदेश दिया। यह यात्रा ब्रह्माकुमारी आश्रम से शुरू होकर नगर पालिका कार्यालय, मंडवाल रोड, फूलू पट्टी, घड़ी पट्टी कैथल रोड से गुजरी और वापस आश्रम में इसका समापन हुआ। इस मौके पर सभी को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें