फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निकाली शोभायात्रा, काकौत नहर में किया विसर्जन

Thu, 28 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में सर्राफा बाजार सेवा मंडल की तरफ से देर रात को बाबा खाटू श्याम का विशाल जागरण हुआ। बुधवार सुबह भंडारा लगाया गया और शाम का श्री गणपति जी का विधि विधान के साथ विसर्जन किया। विशाल जागरण से पहले यहां खाटू श्याम की चौकी सजाई गई।

इसमें कलाकार बहादुर सैनी ने सांवरे तेरी मूरत पै, मेरा दिल दीवाना हो गया। बरवाला से गायक पूजा साविरयां, मन की भावना ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक शहर में बाबा खाटू श्याम के भजन और जयकारे गुंजायमान रहे। बुधवार सुबह गणपति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर सर्राफा बाजारा में भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


विसर्जन से पहले शहर में मुख्य बाजार, कमेटी चौक, करनाल रोड से होते हुए शोभायात्रा निकाली। गणपति प्रतिमा के साथ शिव-पार्वती की झांकी भी यात्रा में शामिल की गई थी।

इसके बाद काकौत नहर में विधि विधान से पूजा की और गणपति की मूर्ति विसर्जन किया गया। सर्राफा बाजार सेवा मंडल के प्रधान रिंकू सोनी ने कहा कि गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। सर्राफा बाजार में पहले भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया था। यहां सुबह शाम विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम के समय प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उप प्रधान राजेश वर्मा उर्फ डिंपी, रोहिल सिंघल, विपुल सिंघल, राजू वर्मा, राकेश सर्राफ, डा. श्याम साहनी, अभिमन्यु वर्मा, विक्की वर्मा, राजेश नरवानिया, राजन वर्मा सहित स्वर्णकार एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, मराठा एसो., बंगाली एसोसिएशन व सर्राफा बाजार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें