कैथल। खेत से सबमर्सिबल तार चोरी करने के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सौथा निवासी संजय की शिकायत के अनुसार 27 नवंबर की रात उसके खेत में सबमर्सिबल की 20 फीट केबल व उसके तीन पड़ोसियों के खेत से 35,35 व 30 फीट केबल चोरी हुई मिली। शिकायत के अनुसार यह चोरी सलेमपुर निवासी सुमित व सजन ने की। इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया।
सीआईए-वन प्रभारी पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एएसआई राजीव कुमार की टीम ने सूचना पर टीम ने रत्ता खेड़ा के पास नाकाबंदी करके बाइक पर सवार आरोपी सलेमपुर निवासी सुमित व सजन को काबू कर लिया गया।
आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त पोलड़ से एक अन्य तार चोरी करने की वारदात कबूली है। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व 13 किलो 720 ग्राम चोरीशुदा तार बरामद की गई। संवाद