फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएपी की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी

Sun, 03 Nov 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। धान की कटाई के बाद गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता है लेकिन इसकी कमी के चलते किसानों को आवश्यकता के अनुरूप खाद नहीं मिल रहा है शनिवार को जैसे ही किसानों को पता चला कि सीवन के पेक्स में डीएपी आनी है तो सुबह से ही किसानों को जमावड़ा पैक्स में लग गया। इसके बाद एक ही ट्रक डीएपी पहुंचा और किसानों की संख्या अधिक होने के कारण खाद प्रति किसान केवल दो ही बैग डीएपी के वितरित किए गए।
विज्ञापन

किसान रूलदू सैनी, जरनैल सिंह, जगरूप सिंह, सुरेश, कुलदीप, अमरीक, नरेंद्र, सुरेंद्र व अन्य का कहना था कि हर वर्ष किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ता है। जब सरकार को पता है कि किसानों को गेहूं बिजाई के लिए खाद की आवश्यकता होती है तो पहले से ही इंतजाम क्यों नहीं किए जाते हैं। हमेशा ही खाद की किल्लत रहती है। अब किसान अपने खेतों को तैयार करे या फिर खाद के लिए चक्कर लगाए और कतारों में खड़ा हो। वह सुबह पांच बजे से वह यहां पहुंचे हुए हैं और केवल दो बैग प्रति किसान मिलने से क्या किसान अपने खेत में गेहूं की तैयार कर पाएगा। उन्होंने कहा कि खाद न मिलाने के कारण गेहूं की बिजाई लेट होगी। इससे समय पर गेहूं की फसल की कटाई भी नहीं हो पाएगी। सरकार को चाहिए कि किसानों के लिए खाद का इंतजाम करे और जरूरत के हिसाब से डीएपी मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें