फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाद के साथ अब बीज के लिए भी लग रही किसानों की कतार

Sun, 03 Nov 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में गेहूं की बिजाई शुरू हो गई है। किसानों को खाद के साथ अब बीज के लिए भी कतार में लगना पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने से पहले ही किसान परेशान है वहीं अब उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज भी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए किसान समय से गेहूं की बिजाई नहीं कर कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में गेहूं के बीज के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। वहीं कृषि विभाग के पास जितना खाद पहुंच रहा है, उतना ही उठान हो रहा है। शनिवार को इफको खाद केंद्र पर गेहूं के बीज को लेकर लंबी कतारें लगी। एक आधार कार्ड पर पांच गेंहू की थैली मिल रही है। शहर के इफको खाद केंद्र पर गेहूं की विभिन्न किस्मों के बीज पहुंचे। जैसे ही किसानों को खाद केंद्र पर बीज पहुंचने की सूचना मिली, उसी समय किसानों की भीड़ केंद्र पर जमा होनी शुरू हो गई।
शहर के हरियाणा बीज बिक्री केंद्र पर शनिवार को सैकड़ों किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया। केंद्र पर गेहूं की 327, 1270, 303 नंबर किस्म पहुंची। वहीं किसानों को 187 व 222 नंबर किस्म का बीज खरीद केंद्र पर उपलब्ध नहीं हुआ। बीज लेने पहुंचे किसान मनदीप कुमार, सुखविंद्र, रमेश व सज्जन सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई का समय शुरु हो गया है, कृषि विभाग के पास न तो खाद ही पूरा आ रहा है और न ही पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। किसानों को हर फसल के समय खाद व बीज की जरूरत होती है, लेकिन विभाग कोई भी तैयारी नहीं करता। हर बार किसानों को खाद व बीज के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। उसके बाद भी खाद व बीज की पूरी मात्रा नहीं मिलती।
विज्ञापन


केंद्र पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। शनिवार को तीन किस्मों के बीज किसानों को दिए हैं। किसान बीज को लेकर चिंतित न हो केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। सभी किसानों को बीज मुहैया करवाया जाएगा |
विज्ञापन

- सतीश नारा , एसडीओ कृषि विभाग कैथल |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें