प्रिया ढुल को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ व अन्य। कोच
कैथल। सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया ढुल के सम्मान में ग्रीन वैली स्कूल पाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिया ने कैथल के आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रिया पिछले चार वर्षों से बाबा बिशनपुर अकादमी गांव भाणा में नियमित रूप से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही हैं। उनके कोच देवेंद्र ढुल ने बताया कि प्रिया लगातार मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल प्रबंधन समिति और कोच देवेंद्र ढुल को दिया। सम्मान समारोह में गांव के सरपंच नरेश ढुल और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से प्रिया ढुल, कोच देवेंद्र ढुल और स्कूल कोच श्रवण कुमार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्याम लाल आर्य, पंच मोनू, प्रिया के ताऊ ऋषिपाल और पिता महेंद्र पाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल के प्रधान राजेश कुमार और प्रधानाचार्य जगमोहन ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्रिया ढुल को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ व अन्य। कोच