फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गलत दिशा से आई निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र के गांव टयोंठा के पास गलत दिशा से आ रही एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। हादसे में 16 वर्षीय गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव टयोंठा निवासी रामनिवास ने बताया कि वह 22 जुलाई को दोपहर करीब 1:15 बजे अपनी बेटी परी को सरकारी स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। उसके आगे उसके रिश्तेदार विनोद का 16 वर्षीय बेटा गुरप्रीत अपने दोस्त विक्रांत के साथ मोटरसाइकिल पर पूंडरी की ओर जा रहा था। तभी पूंडरी की तरफ से एक लाल रंग की निजी बस गलत दिशा में तेज गति और लापरवाही से आई और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। घटना में गुरप्रीत और विक्रांत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गुरप्रीत को पहले निजी अस्पताल, पूंडरी ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए करनाल के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्रांत को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत की हालत गंभीर होने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद उसके चाचा रामनिवास के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें