फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत : सांसद नवीन जिंदल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मशाल प्रज्ज्वलित करते सांसद नवीन जिंदल। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल सहित अन्य अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम के उद्घोष और भारतीय संस्कृति से जुड़ी नगाड़ा व बीन पार्टियों ने सभी के अंदर उत्साह भर दिया। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि 7 अक्तूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जनसेवा का सफर देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया, पूर्व विधायक लीलाराम, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, डीसी अपराजिता, पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सूदन और एडीसी सुशील कुमार मौजूद रहे।

युवाओं की उपलब्धियों पर सांसद ने जताया गर्व
सांसद नवीन जिंदल ने कौशल विकास और खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत कैथल और कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के क्षेत्र में और अधिक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कैथल के युवा खिलाड़ी हिमांशु ढिल्लों को एशियन गेम्स में दो रजत पदक जीतने पर बधाई दी। इसी प्रकार कैथल की बेटी मुस्कान की ओर से शंघाई, चीन में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई दी। सांसद ने कहा कि कैथल के युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले के लिए गर्व की बात हैं।
विज्ञापन

सेवा ज्योति यात्रा सेवा और सहयोग का संकल्प : ज्योति सैनी
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि सांसद नवीन जिंदल सहित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देश में सेवा ज्योति यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का संकल्प है। भाजपा के लिए सेवा कोई दिखावा नहीं बल्कि सोच, संस्कार और संकल्प है।

पुलिस लाइन में मशाल प्रज्ज्वलित करते सांसद नवीन जिंदल। विज्ञप्ति

पुलिस लाइन में मशाल प्रज्ज्वलित करते सांसद नवीन जिंदल। विज्ञप्ति

पुलिस लाइन में मशाल प्रज्ज्वलित करते सांसद नवीन जिंदल। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें