फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को किया मुद्दाविहीन -सैनी

Mon, 08 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को किया मुद्दाविहीन -सैनी
विज्ञापन


भाजपा की बैठक में स्वदेशी रथयात्रा का शुभारंभ, युवाओं को रोजगार और संगठन मजबूती पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों का खाका तय किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को मुद्दाविहीन कर दिया है।


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं छोड़ा है। इसलिए विपक्ष झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश में लगा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने ब्राजील की महिला का फोटो दिखाकर नेरेटिव फैलाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने खुद इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन




सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के मेरिट आधारित नौकरियां दे रही है। हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 50 पूरे हो चुके हैं और जल्द ही 90 और पूरे किए जाएंगे।



मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश में टूट चुकी सड़कें इस साल के अंत तक ठीक कर दी जाएंगी। इसके लिए छह विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।



स्वदेशी रथयात्रा का शुभारंभ



नायब सैनी ने आरकेएसडी कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश के कोने-कोने तक जाकर स्वदेशी भारत का संदेश फैलाएगी और 24 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन




हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं कार्यकर्ता : बड़ौली



प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हनुमान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि संगठन की बैठकें और बूथ मजबूत करना पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि आगामी 20-21 दिसंबर को सभी जिलों में और 26-27 दिसंबर को मंडलों में कार्यकारिणी बैठकें होंगी, जिनमें वन नेशन, वन इलेक्शन पर चर्चा अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में कमल खिलने की बारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें