फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफसर बन रबड़ कारोबारी से की चार करोड़ की ठगी

Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर-19 निवासी एक रबड़ कारोबारी से पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर व्यापार के नाम पर करीब चार करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित साहिल सचदेवा ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-19 पार्ट-1 का निवासी है और मैसर्स साहिल एंटरप्राइजेज नामक फर्म का एकमात्र मालिक है, जिसकी स्थापना 2009 में हुई थी। इसके अतिरिक्त, उनके पिता रमेश मैसर्स रमेश एंड कंपनी के प्रोपराइटर हैं, जो नैचुरल रबड़ ट्रेडिंग का कार्य करती है। वर्ष 2015 में साहिल ने त्रिपुरा के अगरतला में भी अपनी एक शाखा खोली थी।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, सितंबर 2022 में उत्पल कुमार चौधरी नामक व्यक्ति ने साहिल से संपर्क किया और खुद को ‘सीएसएसएस चलताकली स्वामी सेवा संघ’ का मालिक बताते हुए सरकारी विभागों और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का दावा किया। उसने खुद को त्रिपुरा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग का निदेशक बताया और मिड-डे मील के टेंडर, एफसीआई गोदाम में सप्लाई आदि व्यापारिक प्रस्तावों की जानकारी दी।

आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से टेंडर डॉक्यूमेंट भेजे और एक करोड़ रुपये की निविदा को वास्तविक दर्शाते हुए नकली बिल और लेनदेन भी मेसर्स साहिल एंटरप्राइजेज एंड कंपनी के खातों में दर्ज करवाए। इसके बाद आरोपी ने एक अन्य सरकारी संस्था ‘बृज एंड रूप कंपनी इंडिया लिमिटेड’ के नाम पर किसानों के लिए स्मोक हाउस बनाने की योजना का झांसा देकर और पैसे ऐंठे।

शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि उत्पल कुमार को 13 जनवरी 2025 को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था। साहिल ने आरोप लगाया कि अब तक आरोपी उत्पल ने लगभग चार करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही शिकायतकर्ता के बैंक खातों से संबंधित ट्रांजेक्शनों की भी जांच की जा रही है। -बीरभान, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें