फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना गेट मंडल में हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को चंदाना गेट मंडल क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रताप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जागरूक किया। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस मौके पर नव-नियुक्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम के चंदाना गेट मंडल संयोजक हिमांशु गोयल और अध्यक्ष गोपाल सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 10 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा और उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के त्याग को याद करने का प्रेरणादायी अवसर है, जो नागरिकों में गर्व और जिम्मेदारी का भाव जगाता है। 10 अगस्त को चंदाना गेट मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह यात्रा चंदाना गेट से शुरू होकर भगत सिंह चौक और रेलवे गेट पर समाप्त होगी।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और चंदाना गेट मंडल को जिले में सबसे सफल उदाहरण बनाया जाएगा। इस अवसर पर हिमांशु गोयल जिला मीडिया प्रभारी, अनिल, जरनैल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें