फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद में 7 सितंबर को अग्रवाल परिचय सम्मेलन की तैयारी

Thu, 17 Jul 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाई। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, हरियाणा की ओर से आगामी 7 सितंबर को जींद स्थित अग्रसेन स्कूल में उत्तर भारत का ऐतिहासिक विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाज के हरियाणा अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने दी।

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा परिचय सम्मेलन होगा, जिसमें देश-प्रदेश से हजारों अग्रबंधु भाग लेंगे और सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवतियां अपने लिए जीवनसाथी का चयन करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के अग्रणी अग्रवाल नेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ व पंजाब में 350 से अधिक पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में 250 केंद्र, और जींद जिले में 50 से अधिक केंद्र कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें