फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले बारिश की दस्तक

Wed, 02 Jul 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुधवार को शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही धान की रोपाई के लिए मौसम सबसे उपयुक्त बन गया है। अगले दो दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कैथल में छह जुलाई को मानसून दस्तक देगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि कैथल में पिछले तीन दिन से बादल छाए हुए थे। लेकिन हल्की बूंदाबांदी के अलावा कहीं भी ज्यादा बारिश नहीं हुई। लेकिन बुधवार करीब बारह बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों और किसानों के चेहरे खिल गए। करीब 6.3 एमएम बरसात का धान की रोपाई पर काफी सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे जहां धरती की प्यास बुझी है, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

छह जुलाई को मानसून पहुंचेगा शहर में : वैज्ञानिक
कृषि वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि पंचकूला, यमुनानगर एवं अंबाला में प्रारंभिक मानसून पहुंचा है। यह वीरवार को कुरुक्षेत्र और कैथल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैथल में अगले दो दिन तक मौसम खुशगवार रहेगा और बादल छाए रहेंगे। छह जुलाई बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जून में बरसात कम होने का धान की रोपाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में पूरा इलाका नहरी पानी पर आधारित है। इस कारण जितनी बरसात कम होगी, उसकी भरपाई नहरी पानी से हो जाएगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया वे जहां पानी की सुविधा नहीं है, वहां दलहनी फसल भी उगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें