फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल कल कैथल में देगा धरना

Wed, 02 Jul 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सीवन। छह जुलाई को कैथल में बुलाए गए सिख सम्मेलन को लेकर हरियाणा लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) और अकाली दल (बादल) आमनेे- सामने आ गए हैं।

जहां एडहॉक कमेटी सिख सम्मेलन के लिए अडिग है, वहीं अकाली दल (बादल) इसका जबरदस्त विरोध कर रहा है। लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बतौर मुख्यातिथि बुलाने से अकाली दल आगबबूला है और उसके नेताओं ने इस सम्मेलन को सिख सम्मेलन के बजाये कांग्रेस सम्मेलन करार दिया है।

एडहॉक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे हरियाणा के सिखों के लिए अलग से प्रबंधक कमेटी बनवाकर अपना हक लेकर ही रहेंगे। उन्होंने अकाली दल के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिख सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री हुडा को बुलाने से यह सम्मेलन कांग्रेस का सम्मेलन नहीं हो जाता। झींडा ने कहा कि अकाली दल के नेताओं को अब यह पता चल चुका है कि प्रदेश के सिखों की लंबे समय से चल रही अलग कमेटी बनाने की मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल देगा धरना : सौथा
बीच अकाल दल (बादल) के स्टेट प्रधान शरणजीत सिंह सौथा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अलग से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के मुद्दे को लेकर वे तीन जुलाई को कैथल में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि सिख सम्मेलन के नाम पर सरकार द्वारा सिखों को दोफाड़ करने का षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें