फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरदान : डीसी

Sun, 10 Mar 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत असहाय परिवारों की बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाया जाता है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रति परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। असहाय लोगों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरदान सिद्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए चिरायु योजना हरियाणा अपने राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु शुरू की है। चिरायु योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आती है। चिरायु योजना की सहायता से गरीब परिवार के लोग पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भावान्तर भरपाई योजना का लाभ उठाएं किसान ः किसानों की आय में वृद्धि करने व फसल विविधीकरण के तहत लगाई गई बागवानी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री भावान्तर भरपाई योजना व बागवानी बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि इसके माध्यम से जिला के बागवानी खेती करने वाले किसान फसल की खेती के दौरान व उसके उत्पादन के बाद होने वाले जोखिमों को कम कर सकते है।

डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुरू की गई भावांतर भरपाई योजना योजना किसानों को सब्जियों व फलों के भाव से जोखिम मुक्त कर उन्हें फसल का उचित दाम दिलाने में कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें