फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रुप डी का परिणाम विश्वासघात ः सुरजेवाला

Sun, 10 Mar 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की गठबंधन सरकार की ओर से जारी किए गए ग्रुप डी भर्ती के परिणाम पर सरकार को घेरा है। कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में लोगों को अपने कामों के लिए तीन प्रकार की रिश्वत देनी पड़ती है।
विज्ञापन

किसान भवन में कार्यकर्ताओं के बैठक के आयोजित प्रेसवार्ता में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार 10 साल से सत्ता में है। अब सरकार ने ग्रुप सी की बजाय डी का पहले परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम समय वर्ष 2018 में ग्रुप डी की भर्ती जींद उपचुनाव से ठीक पहले कर सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास किया था। बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कहा कि फिर चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के युवाओं को बहकाने का आजमाया हुआ तरीका सरकार ने अपनाया है। कहा कि ग्रुप डी का यह पूरा परिणाम भ्रामक, त्रुटिपूर्ण व दोषपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें