फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों पर गड्ढे, मिट रहीं सफेद पट्टियां

Sun, 26 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
करनाल-कैथल रोड पर रसीना के पास गहरे गड्ढों से बचने का प्रयास करता कार चालक। संवाद
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन


कैथल। ठंड की दस्तक होने के साथ धुंध बढ़ना तय है और ऐसे में जिले की सड़कों पर सफर करने वालों के लिए आने वाले दिन और मुश्किल भरे होंगे। दरअसल, सड़कों पर बनी सफेद पट्टियां लगभग गायब हैं, जेब्रा क्रॉसिंग धुंधली हो चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे मुंह बाए खड़े हैं। संकेतक बोर्ड टूटे पड़े हैं। 

लोगों का कहना है कि सड़कें ‘गड्ढा मुक्त’ बनाने के सरकारी दावे हकीकत में नहीं उतर पाए हैं। धुंध के मौसम में इन हालातों से हादसों का खतरा और बढ़ेगा, लेकिन प्रशासन की तैयारियां अधूरी हैं। हादसों का ग्राफ बढ़ने का एक मुख्य कारण सड़़कों पर मानक पूरे न होना भी है हालांकि वाहन चालकों की गलती को भी नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


डीसी की बैठकों में सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश दिए जाते हैं, ये महज़ खानापूर्ति बनकर रह गए हैं। जनवरी से अक्तूबर मध्य तक जिले में 237 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 145 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लोक निर्माण विभाग के पास जिले में करीब 550 सड़कें हैं, जबकि मार्केटिंग बोर्ड और नगर परिषद की भी सैकड़ों सड़कें हैं। संवाद

वाहन चालक भी बरतें ये सावधानी

n
धीरे चलें : गति कम रखें और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखें।

n
हेडलाइट का सही उपयोग : पास की रोशनी (लो बीम) चालू करें, हाई बीम धुंध में नुकसानदेह हो सकती है।

n
सुरक्षित दूरी बनाए रखें : आगे वाले वाहन से पर्याप्त दूरी रखें।

n
इमरजेंसी ब्रेक तैयार रखें : अचानक रुकने की स्थिति के लिए ब्रेक तैयार रखें।

n साइनेज और पट्टियों पर ध्यान दें : सफेद पट्टियों, जेब्रा क्रॉसिंग और रोड मार्किंग देखें।

n
सुरक्षा उपकरण : सीट बेल्ट पहनें और हेलमेट का उपयोग करें।

n
धुंध हटने तक ओवरटेक न करें : ओवरटेक केवल तब करें जब पूरी तरह सुरक्षित हो।

n
हॉर्न का विवेकपूर्ण उपयोग : आवश्यकता पड़ने पर ही हॉर्न बजाएं, अनावश्यक शोर न करें।

n
सावधानीपूर्वक मोड़ लें : मोड़ और चौराहों पर धीरे और सतर्कता से वाहन चलाएं।

हाईवे पर गहरे गड्ढे, संकेतक बोर्ड टूटे, सड़कें खस्ताहाल

टीम ने जिले की प्रमुख सड़कों का जायजा लिया। करनाल-कैथल हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। कई स्थानों पर तो स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन यदि गड्ढे में उतरा तो संभलना मुश्किल। हाइवे किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल और संकेतक बोर्ड टूटे पड़े हैं। कैथल-चीका रोड की हालत भी दयनीय है। शहर के अंदर की सड़कों पर सफेद पट्टियां और जेब्रा क्रॉसिंग धुंधली पड़ चुकी हैं। ऐसे में धुंध के दौरान दृश्यता घटते ही सड़कें खतरे का कारण बन सकती हैं। सड़क सुरक्षा के लिए पास बजट तो हो चुका है, लेकिन काम कब शुरू होगा, यह कोई नहीं बता पा रहा।
विज्ञापन


सड़कों पर सफेद पट्टियां और जेब्रा क्रॉसिंग धुंधली पड़ी हैं, वहां जल्द ही सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि धुंध के मौसम में वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। -सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

करनाल-कैथल रोड पर रसीना के पास गहरे गड्ढों से बचने का प्रयास करता कार चालक। संवाद

करनाल-कैथल रोड पर रसीना के पास गहरे गड्ढों से बचने का प्रयास करता कार चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें