फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से किसान की मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल में कार की टक्कर से 39 वर्षीय किसान संजीव की मौत हो गई। वह गांव के मुख्य रास्ते से जा रहा था, तभी एक कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजीव को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि घटना 22 अक्तूबर की शाम हुई। संजीव मुख्य सड़क पर गांव के पास पहुंचा ही था कि कार ने उसे टक्कर मारी। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें