फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में पूजा और 300 मीटर में बीरो देवी जीतीं

विज्ञापन
दौड़ में भाग लेती महिलाएं। विभाग
विज्ञापन
कैथल। महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कैथल ग्रामीण की ओर से महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वार्ड सात की जिला पार्षद कमलेश शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार म्यूजिकल चेयर, चक्का फेंक, 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर साइकिल रेस करवाई गई। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर की उपस्थिति में हुआ। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली को 1100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली को 750 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

दौड़ में भाग लेती महिलाएं। विभाग

दौड़ में भाग लेती महिलाएं। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें