फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने चीका अनाज मंडी में धान खरीद सुचारु रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
चीका मंडी में निरीक्षण करते एसडीएम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार को चीका अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से धान खरीद कार्य को निरंतर सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण फसल कटाई में देरी के कारण मंडियों में धान नहीं आ रहा था। अब दोबारा फसल कटाई का कार्य जोरों से चल रहा है। इसके कारण फसल की आवक भी मंडियों में बढ़ी है। सभी संबंधित अधिकारी बढ़ती आवक को देखते हुए सभी खरीद केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं को सुचारू रखें। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसको जल्द पूरा करें। गत 22 अक्तूबर तक विभिन्न मंडियों में 19 लाख 44 हजार 72 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जबकि 12 लाख 59 हजार 150 क्विंटल टन धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें