फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद मक्खी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवा कर रहूंगा : जेपी

Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कलायत।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक जयप्रकाश ने विधानसभा के प्रश्नकाल में मुद्दा उठा कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कलायत में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाते हुए जिला कैथल के साथ किए गए भेदभाव की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात कर पता ही नहीं था कि कलायत क्षेत्र में कपास में हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी हुई है। वे सोमवार को उपायुक्त से विशेष गिरदावरी के सभी कागज लेकर चंडीगढ़ जाएंगे तथा कलायत हलका के किसान को उसकी कपास की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलवा कर रहेंगे।
विज्ञापन


जेपी ने कहा कि उन्होंने कलायत में महिला कालेज के सरकारी करण व राजौंद में सीवरेज के महत्वाकांक्षी परियोजना बारे भी विधानसभा में मुद्दे उठाकर इन्हें पूरा किए जाने की मांग कि है। उन्होंने बताया कि कलायत में शिक्षा समिति यदि शिक्षा मंत्री को इस बारे ज्ञापन सौंपती है तो तत्काल ही इसी सत्र से सरकारी कॉलेज की मंजूरी मिल जाएगी। इसके साथ ही राजौंद की नगरपालिका का ज्ञापन मिलते ही राजौंद में सीवरेज की स्वीकृति सरकार द्वारा मिल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हर क्षेत्र में समान विकास की पक्षधर है पर स्थानीय नेता इस प्रयास में रहते हैं कि यदि विकास हो गया तो उसका श्रेय जेपी को मिल जाएगा। कलायत में हुए दंगे के बारे में सफाई देते हुए जेपी ने कहा कि उस समय उनका जंतर मंतर पर बैठना कोई राजनीतिक पैंतरा नहीं बल्कि खुद सरकार तक का निवेदन था कि प्रदेश में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सभी पार्टियों व निर्दलीय नेता प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बैठने से यह सिद्ध नहीं होता कि मैं उनके साथ मिल कर राजनीति कर रहा हूं। एसवाईएल मुद्दे पर कांग्रेसी लोगों ने बायकाट कर दिया पर मैं विधानसभा में भाजपा के साथ रहा तो इससे यह कहां सिद्ध होता है कि मैं भाजपाई हो गया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर यदि पंजाब अमानवीय व असंवेदनशील रवैया दिखा रहा है तो ऐसे में पंजाब सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू कर सेना के द्वारा पाटी जा रही नहर को खुदवाया जाए ताकि प्रदेश के हिस्से का पानी प्रदेश के लोगों को मिल सके। सतलुज यमुना लिंक प्रदेश की जीवन रेखा है तथा उसके साथ खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। जेपी ने कहा कि अमानवीय कार्यवाही पर उतरे पंजाब को हरियाणा की जनता भी रेल, सड़क बंद करके जवाब दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें