फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला को पंजाब की चिंता हैं तो पंजाब से ही लड़ें चुनाव : राव सुरेंद्र

Wed, 11 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
प्रतिक्रिया देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में पंजाब का पानी पंजाब वास्ते का सबसे पहला वादा किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला मौजूदगी पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला के प्रतिद्वंद्वी रहे राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जीवन रेखा कही जाने वाली एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को न देने एवं पंजाब दा पानी, पंजाब वास्ते की बात का समर्थन करना सुरजेवाला के दोहरे चेहरे का सुबूत है। अगर सुरजेवाला सही में प्रदेश की जनता के साथ हैं तो घोषणा पत्र का विरोध जताना चाहिए था। अगर वे इतना भी नहीं कर पाते तो घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम से दूरी बनाते। उनका सुरजेवाला से सवाल है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल पानी के मुद्दे पर हरियाणा के पक्ष में 2 फैसले दिए हैं, क्या वे उस फैसले के विरोध में हैं। वे अपना रुख स्पष्ट करें। जब वे हरियाणा में होते हैं तो हरियाणा के हकों की बात करते हैं और जब पंजाब में जाते हैं तो हरियाणा के हकों को दरकिनार करते हुए पंजाब के हितों की बात करते हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि भाजपा का स्टैंड बिल्कुल क्लीयर है और वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ हैं और हम अपने हिस्से का एसवाईएल का पानी लेकर ही रहेंगे। कांग्रेस विधायक ने हरियाणा को उसके हक का पानी ना देने का समर्थन कर कैथल ही नहीं पूरे प्रदेश के लोगों का अपमान किया है। भाजपा नेता संजय भारद्वाज व प्रवक्ता राजरमन दीक्षित ने भी इस प्रकरण में रणदीप सुरजेवाला की निंदा की। इस मौके पर जिला महामंत्री रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, राजरमन दीक्षित, गौरव गर्ग, नरेश सजूमा, देव राणा पाडला सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर इनेलो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इस मामले में प्रदर्शन का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें