फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को पांच मई को कैथल लेकर पहुंचेगी, प्रोडक्शन वारंट कराए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा नेता के भतीजे संजय तंवर के घर हुई डकैती में शामिल आरोपी नेपाल निवासी योगेंद्र बहादुर खुरानिया को सहारनपुर से लेकर पुलिस पांच मई को कैथल पहुंचेगी। पुलिस ने इस संबंध में प्रोडक्शन वारंट जारी करा लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय के घर में 18 फरवरी की रात बुजुर्ग नौकर को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की डकैती हुई थी। इस वारदात में शामिल योगेंद्र यूपी के सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसे सहारनपुर में ढमोला नदी पुल के पास गत 21-22 अप्रैल की रात को गिरफ्तार किया था। घायल होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सूचना मिलते ही कैथल सीआईए की टीम आरोपी को कस्टडी में लेने के लिए यूपी रवाना हो गई थी।
भाजपा नेता के भतीजे संजय तंवर की शिकायत पर पुलिस ने 19 फरवरी को केस दर्ज किया था। उन्होंने घटना से 10 दिन पहले नेपाल से आए प्रवीण नाम के युवक को नौकर के रूप में रखा था। 18 फरवरी की रात उनका पूरा परिवार चंडीगढ़ विवाह समारोह में गया था। उसी दौरान उक्त आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हुए घर में पूर्व बुजुर्ग नौकर को बंधक बना लिया था। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी योगेंद्र बहादुर का न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा लिए गए है। पांच मई को आरोपी नेपाल निवासी योगेंद्र बहादुर खुरानिया को पुलिस कैथल लेकर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें