फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुड़दंग नहीं करना पुलिस रहेगी सख्त : एसपी

Tue, 03 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपासना ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में उपद्रव या हुड़दंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, जिनके कारण दुर्घटनाएं होती हैं और कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल जाती हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए और नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट बाइक से पटाखों जैसी आवाजें निकालकर दहशत फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि होली-फाग के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फाग समारोह के दौरान संभावित हिंसक घटनाओं पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें