फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शादी का प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी सीएचसी संचालक को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने सोमवार को प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएससी संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसीबी कैथल के निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। मामले में कोई और भी संलिप्त मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को सचिवालय के सामने स्थित हिंद मार्केट में सीएससी चला रहे संचालक विकास साहनी को गिरफ्तार किया गया। गांव मानस निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। प्रदीप को अपना शादी का प्रमाणपत्र बनवाना था। इस काम के लिए सीएससी संचालक डोगरा गेट निवासी विकास साहनी ने पहले 22 हजार की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें