फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घोटाले में पुलिस ने दो बैंक शाखाएं खंगालीं

Tue, 31 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंचकूला नगर निगम में सामने आए करीब 158 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के तहत सोमवार को कैथल स्थित दो बैंकों में छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की गई।

घोटाले की आंच के बाद शुरू हुई मामले की जांच के दौरान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की दो शाखाओं- सेक्टर 20 और अंबाला रोड को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुबह के समय अस्थायी रूप से बंद करवा दिया। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दोनों बैंक बंद होने के कारण पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने जांच के दौरान बैंक परिसर को बाहर से लॉक कर दिया और टीम ने अंदर दस्तावेजों की गहन पड़ताल की।
विज्ञापन


इसी क्रम में कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा को भी कुछ समय के लिए बंद रखा गया। कार्य दिवस पर अचानक बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं में हैरानी देखी गई। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने यहां भी रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन


हालांकि इस कार्रवाई को लेकर बैंक के कर्मचारी और अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उधर, जांच प्रक्रिया पूरी होने के कुछ घंटों बाद दोनों बैंकों को दोबारा खोल दिया गया, जिसके बाद उपभोक्ता सामान्य रूप से बैंकिंग सेवाएं लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें