फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1 करोड़ से बनेगी सेक्टर-20 की सड़कें

Tue, 31 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सेक्टर-20 की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस मौके पर वार्ड नंबर-7 के पार्षद विजय गर्ग सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि सेक्टर-20 की सड़कें काफी समय से जर्जर हालत में थीं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर होंगी और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत सामुदायिक केंद्र की मुख्य सड़क और ब्लॉक-ए की आंतरिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे पूरे सेक्टर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

सुरभि गर्ग ने स्पष्ट कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी कार्य में कमी नजर आए तो तुरंत सूचना दें, ताकि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर प्रधान जगमोहन, अशोक भारती, राम प्रताप गोयल, पंकज मित्तल, सुशील गर्ग, मनोज सिंगला, रजत थरेजा, बृजमोहन और डॉ. पंकज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्य जारी

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इनमें चंदाना गेट से भगत सिंह चौक तक, बैंक कॉलोनी रेलवे लाइन मार्ग, सब्जी मंडी, जनता मार्केट, ट्रैक्टर मार्केट, सिल्लाखेड़ा मार्ग और हिंदू स्कूल वाली सड़क शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के साथ निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाएगी, ताकि सभी अधूरे कार्य समय पर पूरे कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें