फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने घरों में की जांच

Sun, 08 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की 25 टीमों ने शनिवार सुबह थाना कलायत, राजौंद, गुहला क्षेत्र में कमांडो दस्ते के साथ करीब 200 पुलिस कर्मचारियों ने स्नाइपर डॉग की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके तहत पूरे क्षेत्र में करीब 150 संदिग्ध घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छीपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या अपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सुबह-सुबह चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है। जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें