फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी ही कर रहा था स्पा सेंटर व मसाल पार्लर पर रेड से पहले सूचनाएं लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
छापामारी से पहले स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों को सूचनाएं लीक करने के आरोप में एसपी ने सिविल लाइन पुलिस थाना के मुंशी को निलंबित कर दिया है। वहीं नारकोटिक्स विंग में कार्यरत एक पुलिसकर्मी को भी निलंबित किया गया है, उस पर जांच में लीपापोती के आरोप हैं, जबकि एक अन्य मामले में कोर्ट के आदेश पर एसएचओ समेत दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से पिछले दिनों शहर में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर छापामारी की गई थी, लेकिन कई बार रेड करने के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच मामले में खुलासा हुआ कि पुलिस की छापामारी से पहले ही सूचनाएं स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों तक पहुंच जाती हैं। जांच में प्रथमदृष्टया सिविल लाइन पुलिस थाना के मुंशी की संलिप्तता पाई गई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने एमएचसी रतन सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। विदित हो कि शहर में चल रहे स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग शिकायत करते रहते हैं और पुलिस के पास भी शिकायतें पहुंच रही हैं। दूसरी ओर नारकोटिक्स विंग में कार्यरत बलजीत सिंह को एक मामले में जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर निलंबित किया गया है। वहीं कोर्ट के आदेश पर एसएचओ तितरम राजफूल सिंह व पुलिस कर्मचारी रणबीर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
रतन सिंह को मसाज पार्लरों पर रेड से पहले सूचनाएं लीक करने के मामले में निलंबित किया गया है। वहीं नारकोटिक्स विंग में कार्यरत बलजीत सिंह को जांच में लापरवाही पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा पुलिस कर्मचारी रणबीर सिंह और एसएचओ राजफूल सिंह के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र सिंह, एसपी कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें